IVF Treatment Hospital in Pune

IVF आईवीएफ अर्थात इन विट्रो फर्टिलाइजेशन In vitro fertilization (IVF) , यह गर्भधारण (Pregnancy) की एक कृत्रिम (artificially) प्रक्रिया है।पहले इसे टेस्ट ट्यूब बेबी (Test Tube Baby) के नाम से जाना जाता था।  जो महिला किसी कारण वश मां नाही बन पाती उनके लिये किसी वरदान से कम नहीं हैं|

आजकल के व्यस्त जीवन और जीवनशैली के कारण महिलायें एवं पुरुष दोनों ही इनफर्टिलिटी (Infertility) का शिकार हो रहे हैं और परिणामस्वरूप निःसन्तानता व जीवन की सबसे बड़ी समस्या बन रही है। लेकीन IVF की सहायता से बहुत से दम्पति आसानी से माता-पिता बन पा रहें है।

अब जानते हे यह प्रोसेस कैसे करते हैं (Understanding the Steps of IVF) –

इस ट्रीटमेंट में महिला के अंडों और पुरूष के शुक्राणुओं (Sperms) को मिलाया जाता है। जब इसके संयोजन से भ्रूण बन जाता है, तब उसे वापस महिला के गर्भ में रख दिया जाता है।

यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है, जिनमें ओवेरियन स्टिमुलेशन (Ovarian Stimulation) , महिला की ओवरी से एग (Egg) निकालना, पुरूष से स्पर्म (Sperm) लेना, फर्टिलाइजेशन (Fertilisation) और महिला के गर्भ में भ्रूण को रखना शामिल है। IVF के एक साइकल में 2-3 सप्ताह लग सकते हैं।

1) एग स्टिमुलेशन (Egg Stimulation):

इसमे महिला की ओवरी में बनने वाले एक अंडे की जगह कई अंडे विकसित किए जाते हैं। इसके लिए हॉर्मोन्स के इंजेक्शन दिए जाते हैं| अल्ट्रासाउंड के जरिए देखा जाता है कि अंडे ठीक से तैयार हो रहे हैं या नहीं, कितने अंडे तैयार हो रहे हैं आदि। इस पूरी प्रक्रिया को एग स्टिमुलेशन कहते हैं।

जब सारे अंडे एक ही साइज के हो जाते हैं, तो महिला को बेहोश करके अंडे निकाल लिए जाते हैं।

2) स्पर्म लेना (Sperm Collection)-

टेस्टीक्यूलर एस्पिरेशन (Testicular Sperm Aspiration ) की मदद से भी शुक्राणु या स्पर्म लिए जा सकते हैं| स्पर्म देने के बाद डॉक्टर लैब में स्पर्म को स्पर्म फ्लूइड से अलग करते हैं।

3) फर्टिलाइजेशन (Fertilisation)-

अब पुरूष के स्पर्म (sperms) को महिला के अंडों के साथ मिलाया जाता है और रातों-रात फर्टिलाइज किया जाता है।

4)​ भ्रूण को गर्भ में रखना (Embryo transfer) –

3 से 5 दिन बाद 5 दिन के भ्रूण को महिला के गर्भ में रख दिया जाता है।भूण रखने के बाद आप नॉर्मल लाइफ जी सकती हैं। हालांकि अब ओवरी का आकार पहले से बढ़ा हो जाता है, ऐसे में किसी भी असामान्य गतिविधि ना करने की डॉक्टर सलाह देते हैं|

इनामदार मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (Inamdar Multispeciality Hospital) मे आईवीएफ (IVF) प्रक्रिया एक्स्पर्ट डॉक्टर और टीम करते है|  कई स्त्री पुरूष इसका लाभ लेकर माता पिता बन गये  हैं|

पुणे में इनामदार मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (Inamdar Multispeciality Hospital) एक अत्याधुनिक अस्पताल है जो कम लागत पर सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है। यहां डॉक्टरों की टीम अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए जानी जाती है। अस्पताल की पूरी टीम मरीजों की देखभाल करने और उनके परिवारों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। रोगी की देखभाल एक परिवार की तरह की जाती है ताकि समय पर दवा उपचार से रोगी जल्द से जल्द ठीक हो सके। पुणे के केंद्र में स्थित और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ, इनामदार मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (Inamdar Multispeciality Hospital) सभी बीमारियों के लिए उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may use these <abbr title="HyperText Markup Language">HTML</abbr> tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

*